वास्तु अनुसार घर के लिए अत्यंत शुभ होता है स्नेक प्लांट, लेकिन इस दिशा में रखेंगे तभी मिलेगा लाभ
Snake Plant Vastu Tips: घर में स्नेक प्लांट लगाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर लोग एक-दूसरे को देखकर घर में कहीं भी ये पौधा रख लेते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो इस पौधे को लगाने का लाभ तभी प्राप्त होगा जब आप इसे सही दिशा में लगाते हैं। ये पौधा न केवल आपके घर का वातावरण शुद्ध करेगा बल्कि आपकी किस्मत भी चमका देगा। कहते हैं ये पौधा सारी नकारात्मक ऊर्जा को खींचकर घर से बाहर कर देता है। चलिए जानते हैं इस पौधे को रखने के नियम और दिशा।
स्नेक प्लांट लगाने की शुभ दिशा
दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East Direction)
स्नेक प्लांट को रखने की सबसे शुभ दिशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा मानी जाती है। जिसे आग्नेय कोण के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं इस दिशा में ये पौधा रखने से धन-समृद्धि के द्वार खुलते हैं और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
पूर्व या दक्षिण दिशा (East or South Direction)
यदि दक्षिण-पूर्व दिशा में स्नेक प्लांट रखने के लिए उचित स्थान नहीं है तो आप घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में भी इसे लगा सकते हैं। इससे भी आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।
स्नेक प्लांट कहां नहीं रखना चाहिए?
वास्तु अनुसार स्नेक प्लांट भूलकर भी घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इन दिशाओं में ये पौधा रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और घर में कलह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा इस पौधे को लिविंग रूम के बिल्कुल बीचोबीच भी नहीं रखना चाहिए।
घर में स्नेक प्लांट लगाने से क्या होता है?
- वास्तु अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
- करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
- इस पौधे के होने से आसपास का माहौल शांत और सकारात्मक बना रहता है।
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस पौधे को घर में रखना अच्छा माना जाता है। जानकारी अनुसार ये पौधा हवा में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को खत्म कर देता है।
घर में किस जगह रखें ये पौधा?
इस पौधे को लिविंग रूम या स्टडी रूम में कहीं भी रख सकते हैं। इसे बेडरूम में भी रखा जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रहे कि इसे बेड से मिलाकर न रखें।
Live
