सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से दिल्ली में लागू होगी नई EV पॉलिसी

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ऐलान किया है कि राजधानी में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होगी। इस नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी और कई अन्य सुविधाएं देने की तैयारी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नई EV पॉलिसी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की EV कैपिटल बनाना है। नई पॉलिसी के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा।