Loading...

दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा:UP के मथुरा में कॉलोनियां डूबीं

अन्य राज्यों में बारिश के हालात...

पंजाब: 23 जिलों के 1900 गांव लगभग 12 दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.84 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 1.72 लाख हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है। पंजाब में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और सिंथन रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। कठुआ से कश्मीर तक करीब 3700 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। श्रीनगर और बडगाम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार 11 दिन से बंद है। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

गुजरात: सूरत और वडोदरा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नर्मदा और किम नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Image Gallery