सरदार पटेल की 150वीं जयंती:केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी की पुष्पांजलि; एकता परेड में ऑपरेशन सिंदूर के पदक विजेता भी शामिल
गणतंत्र दिवस की तर्ज पर होगी परेड, 10 झांकियां होंगी
गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तरह ही राष्ट्रीय एकता परेड हो रही है। इसमें 10 झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें NDRF, NSG, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल होंगी।
इस दौरान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम फ्लाई पास्ट करेगी। NSG का हेल मार्च, CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग राइफल ड्रिल, BSF का डॉग शो और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो भी होगा।
15 दिन चलेगा भारत पर्व
एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के दौरान, भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने वाले आयोजन होंगे। डैम व्यू पॉइंट 1 पर हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक विशेषता से जुडे़ कार्यक्रम करेंगे।
