CAT 2025 के लिए अब इस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, आगे बढ़ी डेट
अगर आपने भी CAT 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड ने CAT एडमिट कार्ड 2025 के रिलीज होने की तारीख स्थगित कर दी है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डारी होने की तिथि को जान सकते हैं। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2025: किस तारीख से कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड अब 12 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को 30 नवंबर तक चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें पहले एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी होने वाले थे।
CAT 2025: एडमिट कार्ड को कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड
जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। कैट लगभग 170 परीक्षा शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नोटिस को कैस करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
- इसके बाद know more वाले सेक्शन में 'CAT 2025 Media Release Admit Card' पर क्लिक करें।
- इतना करते ही नोटिस खुल जाएंगे।
- अब कैंडिडेट्स इसे चेक कर लें।
