NDA या महागठबंधन, बिहार चुनाव में महिलाओं ने किसे ज्यादा वोट दिया? यहां देखें आंकड़ा
एनडीए को 147-167 सीटें मिलने की संभावना- इंडिया टीवी-मैट्रिज
लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की है। इंडिया टीवी द्वारा मैट्रिज के सहयोग से किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, एनडीए को 147-167 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को लगभग दो से आठ सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि NDA में जदयू, भाजपा, चिराग पासवान की लोजपा (RV), जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और मुकेश सहनी की VIP शामिल है।
महिला वोटर किधर?
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| NDA | 65% |
| महागठबंधन | 27% |
| अन्य | 8% |
सवर्ण वोट किधर?
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| NDA | 69% |
| महागठबंधन | 15% |
| अन्य | 16% |
पिछड़ा (OBC) वोट किधर?
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| NDA | 51% |
| महागठबंधन | 39% |
| अन्य | 10% |
दलित वोट किधर?
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| NDA | 49% |
| महागठबंधन | 38% |
| अन्य | 13% |
मुस्लिम वोट किधर?
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| NDA | 10% |
| महागठबंधन | 78% |
| अन्य | 12% |
