Loading...

खाली पेट अंजीर खाने से क्या फायदे मिलते हैं, कौन सी बीमारियों में असरदार है सूखी अंजीर?

खाली पेट अंजीर खाने के फायदे

सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह 3-4 अंजीर खाने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे। जिन लोगों शरीर में कमजोरी बनी रहती है उन्हें अंजीर खाने से ताकत मिलती है। अंजीर पेट की समस्या के लिए असरदार है। अंजीर खाने से मोटापा कम होता है। कब्ज की समस्या में अंजीर दवा का काम करती है। डायबिटीज के मरीज 2 अंजीर तक खा सकते हैं।

अंजीर कैसे खानी चाहिए?

अंजीर को कुछ लोग ऐसे ही सूखा खा लेते हैं। लेकिन अंजीर खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह भीगी हुई अंजीर खा लें और इसका पानी भी पी लें। आप ताकत के लिए अंजीर को दूध में भिगोकर या उबालकर भी खा सकते हैं। इससे अंजीर ज्यादा ताकतवर हो जाती है। 

अंजीर किस बीमारी में फायदेमंद है?

  • फाइबर अच्छी मात्रा में होने की वजह से अंजीर को पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रोज अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट साफ रहता है। 

  • जिन लोगों को गैस एसिडिटी की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें सुबह अंजीर जरूर खानी चाहिए। एसिडिटी और ब्लोटिंग से बचने के लिए अंजीर को भिगोकर खाना अच्छा होता है।

  • अंजीर खाने से मोटापा भी कम होता है। वेट लॉस के लिए भीगी अंजीर फायदेमंद होती है। इसे किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • अंजीर में हाई पोटेशियम होता है जिसकी वजह से अंजीर को ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए अचाछी माना जाता है। सुबह अंजीर खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

  • अंजीर में आयरन होता है तो एनीमिया वाले लोगों को अंजीर फायदा करती है। रोजाना अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

  • कैल्शियम और विटामिन से भरपूर अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। आपको रोज सुबह खाली पेट 2-3 अंजीर जरूर खानी चाहिए।

  •