भारत की घर से बाहर सबसे बड़ी जीत:शुभमन बर्मिंघम टेस्ट जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान, आकाशदीप ने 10 विकेट लिए |
भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम टेस्ट में 336 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह भारत की घरेलू मैदान से बाहर रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। टीम ने बर्मिंघम में पहली बार ही कोई टेस्ट जीता। आकाशदीप ने मैच में 187 रन देकर 10 विकेट लिए। यह बर्मिंघम में किसी भारतीय गेंदबाज से बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड रहा।
बर्मिंघम टेस्ट के टॉप-10 रिकॉर्ड्स...
1. बर्मिंघम में पहली बार जीता भारत भारत ने बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट जीता। टीम यहां 1967 से टेस्ट खेल रही है, लेकिन जीत पहली बार ही मिली। भारत ने इससे पहले बर्मिंघम में 8 टेस्ट खेले थे, 7 गंवाए और एक ड्रॉ कराया। कप्तान शुभमन बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने।
2. घर से बाहर भारत की सबसे बड़ी जीत भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में 336 रन के बड़े अंतर से हराया। यह घरेलू मैदान से बाहर रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले 2016 में एंटीगुआ के मैदान पर वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था। कप्तान शुभमन की कप्तानी में भारत ने रन के अंतर से इंग्लैंड में भी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले टीम ने 1986 में लीड्स के मैदान पर 279 रन से मुकाबला जीता था।3. आकाशदीप ने बर्मिंघम में बेस्ट बॉलिंग की आकाशदीप ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। उन्होंने 187 रन पर 10 विकेट के साथ मैच खत्म किया। वे बर्मिंघम में बेस्ट बॉलिंग करने वाले भारतीय बने। उनसे पहले 1986 में चेतन शर्मा ने 188 रन देकर मैच में 10 विकेट लिए थे।
4. शुभमन एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 161 रन बना दिए। उन्होंने एक टेस्ट में 430 रन बनाए। यह किसी भारतीय प्लेयर और कप्तान के लिए एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड रहा। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 293 रन बनाए थे।
गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 344 रन बनाए थे। गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से महज 27 रन दूर रह गए। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम है। जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ ही 456 रन बनाए थे। शुभमन टेस्ट में 400 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के 5वें ही प्लेयर बने।
2. गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर शुभमन गिल ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 छक्के लगाए। उन्होंने 11 सिक्स लगाकर अपनी बैटिंग खत्म की। इसी के साथ वे इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूयू फ्लिंटॉफ, बेन स्टोक्स और भारत के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा। तीनों के नाम 9-9 छक्के का रिकॉर्ड था।3. भारत ने पहली बार हजार रन बनाए भारत ने पहली पारी में 587 और दूसरी पारी में 427 रन बना दिए। टीम इंडिया ने मुकाबले में 1014 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ जब भारत ने हजार रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 2003 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 916 रन बनाए थे।
4. बेन स्टोक्स का करियर में पहला गोल्डन डक इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पहली पारी में पहली ही गेंद पर कॉट बिहाइंड हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बाउंसर फेंक कर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। 113 टेस्ट के करियर में स्टोक्स 16वीं बार जीरो पर आउट हुए, लेकिन पहली बार ही किसी बॉलर ने उन्हें पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। टेस्ट क्रिकेट में बगैर गोल्डन डक के सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड भारत के राहुल द्रविड़ के नाम है। जो 286 पारियों बाद गोल्डन डक हुए थे।
5. जैमी स्मिथ के नाम इंग्लिश विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर जैमी स्मिथ पहली पारी में 184 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह इंग्लैंड के किसी भी विकेटकीपर बैटर का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर रहा। उन्होंने एलीस स्टीवर्ट का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 173 रन बनाए थे।
7. शुभमन ने पहली पारी में 3 रिकार्ड्स बनाए
- इंग्लैंड में एक पारी में बेस्ट स्कोर बनाया शुभमन इंग्लैंड में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गावस्कर ने 1979 में द ओवल के मैदान पर 221 रन बनाए थे। इन 2 के अलावा राहुल द्रविड़ ही 2002 में इंग्लैंड के मैदान पर दोहरा शतक लगा सके।
- शुभमन गिल SENA टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बने। उनसे पहले ऋषभ पंत, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और विजय हजारे ही ऐसा कर सके।
- शुभमन गिल एक टेस्ट में 250 और 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने। ग्राहम गूच और कुमार संगकारा के नाम टेस्ट में 300 और 100 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं एलन बॉर्डर के नाम दोनों पारियों में 150 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड था।
- इंग्लैंड में 22 साल बाद किसी भारतीय ने दोहरा शतक लगाया। 2002 में आखिरी बार राहुल द्रविड़ ने 217 रन बनाए थे।
- 25 साल 301 दिन के शुभमन गिल एशिया से बाहर टेस्ट जीतने भारत के सबसे युवा कप्तान बने। उनसे पहले 26 साल 202 दिन के सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड जाकर टेस्ट जीता था।