Loading...

मुंबई में 4 से 7 दिसंबर तक हाई टाइड की चेतावनी, 5 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें; BMC ने जारी की एडवाइजरी

बीएमसी के आपत्कालीन प्रबंधन विभाग ने हाई टाइड से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की है। इसमें हाई टाइड की तारीख, समय और लहरों की अनुमानित ऊंचाई का विवरण शामिल है। बीएमसी ने लोगों से समुद्र के किनारे नहीं जाने की अपील की है। 

6 दिसंबर को उठ सकती हैं 5.03 मीटर ऊंची लहरें

बीएमसी ने कहा कि 6 दिसंबर 2025 को रात 12 बजकर 39 मिनट पर 5.03 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। हाई टाइड वाले दिनों में नागरिकों से समुद्र तट के करीब न जाने की अपील की गई है। साथ ही मुंबई पुलिस और महानगरपालिका द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि और छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान (शिवाजी पार्क) पहुंचने वाले अनुयायियों को भी समुद्र तट के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 4 से 7 दिसंबर 2025 तक हाई टाइड का समय

  •  गुरुवार, 04.12.2025 - रात 11:52 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.96 मीटर
  •  शुक्रवार, 05.12.2025 - सुबह 11:30 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.14 मीटर
  • शनिवार, 06.12.2025 - रात 12:39 बजे - लहरों की ऊंचाई: 5.03 मीटर
  • शनिवार, 06.12.2025 - दोपहर 12:20 बजे -  लहरों की ऊंचाई: 4.17 मीटर
  • रविवार, 07.12.2025 - रात 01:27 बजे - लहरों की ऊंचाई: 5.01 मीटर
  • रविवार, 07.12.2025 -  दोपहर 01:10 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.15 मीटर

Image Gallery