CLAT 2026 परीक्षा हुई संपन्न, जानें कब आएगा परिणाम
रिजल्ट चेक करने के लिए यूज करने होंगे क्रेंडेशियल
हालांकि, परिणाम से पहले आंसर-की को जारी किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की जारी किए जाने के बाद उम्मीदावरों को उसे चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम को जारी किया जाएगा। बता दें कि CLAT 2026 परीक्षा को एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शामिल 4 बजे तक आयोजित किया गया।
CLAT 2026 परीक्षा परिणाम: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम को चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवऱण को भरें।
- इसके बाद उम्मीदलवारों के सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) द्वारा किया जाता है। इसको LLB और LLM एडमिशन के लिए कंडक्ट किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदावरों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
