कोर्ट में फूट-फूटकर रोए लूथरा ब्रदर्स, अब गोवा लेकर जा रही पुलिस, खुलेंगे कई राज?
बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के बर्च नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे लेकिन उन्हें थाईलैंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया जिसके बाद दोनों को कल भारत लाया गया।
गोवा जाने से पहले एयरपोर्ट पर सिर झुकाकर बैठे लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर सामने आई है। उनके साथ गोवा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लूथरा ब्रदर्स ने फोटो खिंचवाने से बचने के लिए अपना सिर झुका लिया।
परिजनों को देख खुद को संभाल नहीं पाए लूथरा ब्रदर्स
इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों को देखकर वे खुद को संभाल नहीं पाए।
नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान
उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए थे।
