Numerology: 7, 8 या 9? शनि का प्रिय मूलांक कौन सा है, 35 के बाद खूब सफलता पाते हैं ये लोग
अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि शनि देव की हमेशा क्रूर दृष्टि ही पड़ती है। लेकिन ये पूरी तरह से सच नहीं है। एक ऐसा मूलांक भी है जिस पर शनि की शुभ दृष्टि रहती है। शनि इस मूलांक वालों को भले ही शुरुआत में संघर्ष और तनाव दें लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति में सुधार होने लगता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें ये मूलांक है 8। महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और शनि इस मूलांक के स्वामी हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसा होता है इस मूलांक वालों का जीवन।
मूलांक 8 वालों का जीवन कैसा होता है?
- शनि देव को धीरे-धीरे चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसी कारण से मूलांक 8 वालों को जीवन में कुछ भी जल्दी प्राप्त नहीं होता।
- इनका शुरुआती जीवन काफी संघर्षों और कठिनाइयों में बीतता है।
- शनि इन लोगों की कड़ी परीक्षा लेते हैं और फिर जाकर इन्हें सफलता का सुख प्रदान करते हैं।
- कहते हैं इनके जीवन में उम्र का 35वां और 36वां वर्ष टर्निंग पॉइंट साबित होता है।
- इस उम्र के बाद इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाता है और देखते ही देखते ये सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं।
- 35 की उम्र के बाद ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं इन्हें उस काम में सफलता जरूर प्राप्त होती है।
- अंकज्योतिष अनुसार समाज के कई बड़े बिजनेसमैन, राजनेता और जजों का मूलांक भी 8 ही है।
- इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये लोग कभी हार नहीं मानते। चाहे जीवन में कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाए ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं।
- इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता और ये सरल जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।
- ये लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
Live
