हार्दिक पंड्या पर हुई कार्रवाई, BCCI ने इस वजह से लिया एक्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को दोहरी मार का सामना करना पड़ा है. उनकी कप्तानी में टीम को तो हार मिली ही. उसके अलावा मैच के दौरान की एक बड़ी गलती के चलते उन्हें BCCI की कार्रवाई भी झेलनी पड़ी. मुंबई इंडियंस के कप्तान पर BCCI ने सजा के तौर पर जुर्माना लगाया है, जिसके तहत उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती की गई है.
हार्दिक पंड्या पर क्यों लगा जुर्माना?
अब सवाल है कि हार्दिक पंड्या से गलती हुई कब और उन पर कितना जुर्माना लगा? हार्दिक पंड्या पर हुई कार्रवाई से जुड़ा मामला कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के 10वें ओवर का है. इस ओवर की चौथी गेंद पर अपने रन-अप की ओर लौटते हुए हार्दिक पंड्या ने विकेट पर लगी बेल्स को गिराकर अपना आक्रोश जताया था. हार्दिक पंड्या पर इसी गलती के लिए जुर्माना लगा है.
हार्दिक पंड्या ने मानी अपनी गलती
मैच के दौरान अपनी हरकत के लिए हार्दिक पंड्या IPL के कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत दोषी पाए गए हैं. उन्होंने मैच रेफरी राजीव सेठ के सामने अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद इस मामले में अब आगे किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है.
IPL 2026 में हार्दिक पंड्या का परफॉर्मेन्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 में अपना 9वां मैच खेला. इन 9 मुकाबलों में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 में ही जीत मिल सकी. इन 9 मैचों में हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 172 रन बनाने के अलावा गेंद से 4 विकेट चटकाए हैं.
Live