बलिया: गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर शख्स ने की पत्नी की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; रची खौफनाक साजिश
बलिया: यूपी के बलिया जिले में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 24 मई को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के शिवपुर दियार के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। बाद में महिला की पहचान रेवती कस्बे कि निवासी प्रीति देवी (22) के रूप में हुई। वहीं बहादुरपुर कारी निवासी पीड़िता के पिता ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एक साल पहले हुई थी शादी
मृतक महिला के पिता श्याम देव ने शिकायत में बताया गया कि 6 मार्च, 2025 को प्रीति की शादी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार और हिंसा की जा रही थी। 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी लापता हो गई है। श्याम देव द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर, पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद ने पुलिस ने शुक्रवार को चुन्नीलाल प्रजापति (25) और उसकी गर्लफ्रेंड शोभा चौरसिया (21) को गिरफ्तार कर लिया।
प्लान बनाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ के दौरान, शोभा ने बताया कि 22 मई को सुबह 9 बजे, चुन्नीलाल के कहने पर उसने प्रीति को बलिया से बायासी पुल की ओर सैर पर जाने के बुलाया। शोभा ने खुलासा किया कि चुन्नीलाल ने उसे एक छोटा पैकेट दिया था और उसे कहा था कि वह इसे पानी की बोतल में मिलाकर प्रीति को पिलाए और फिर उसे ई-रिक्शा से पुल तक ले जाए। इसके बाद पानी में पाउडर मिलाकर, शोभा ने प्रीति को पिला दिया। प्रीति के बेहोश होते ही, वे दोनों बायासी पुल पर ई-रिक्शा से उतर गए। कुछ ही देर बाद, चुन्नीलाल भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने प्रीति को एक बाइक पर बीच में बैठाया। फिर पुल के पार एक सुनसान जगह पर ले जाकर उन्होंने गला घोंटकर प्रीति की हत्या कर दी। घर लौटने से पहले उन्होंने प्रीति के शव को झाड़ियों में छिपा दिया।
Live
