क्या आज गिरफ्तार होंगे फैजल खान? अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं खान सर, कोर्ट में है अहम सुनवाई
आज पटना कोचिंग फायरिंग मामले में सबकी नजर कोर्ट पर रहने वाली है। क्योंकि आज फैजल खान उर्फ खान सर पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, आज खान सर कोर्ट पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रौशन सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है।
खान सर के वकील ने दायर की याचिका
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। खान सर के वकील ने ये याचिका दायर की है। अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है।
खान सर की गिरफ्तारी की मांग
आर्म्स एक्ट के तहत हुई FIR
- आर्म्स एक्ट के तहत गोलीकांड में FIR दर्ज
- गिरफ्तारी का खतरा
- कोचिंग सेंटर हो सकता है सील
सरेंडर करने को तैयार नहीं खान सर
अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं खान सर
पटना फायरिंग विवाद में खान सर आज पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। दूसरी ओर आज रौशन सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। खान सर के सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर भी कोर्ट आज ही सुनवाई करेगा।
फैजल खान की गिरफ्तारी की उठी मांग
इस पूरे मामले को लेकर खान सर के खिलाफ अब रौशन आनंद की टीम ने भी मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ ज्ञान बिन्दु कोचिंग के छात्रों ने फैजल खान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की है। छात्र रौशन आनंद सर का मुखौटा पहने दिखे। तो दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। साफ-साफ चेतावनी दी गई कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की तैयारी पटना के गांधी मैदान में कर ली गई है।
Live
