सुसाइड से पहले डॉक्टर मीनाक्षी ने निकाला पति का CCTV फुटेज, नर्स संग आपत्तिजनक हालत में दिखा डॉ. पीयूष सूद

पंजाब के जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष सूद की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब एक CCTV वीडियो वायरल होने से मामला और गंभीर हो गया है। इस वीडियो में पीयूष अस्पताल की नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। मीनाक्षी के परिजनों ने बताया कि यह वीडियो अस्पताल के अंदर का है और इसे खुद डॉक्टर मीनाक्षी ने पहले निकलवाया था।

अक्टूबर 2018 में हुई थी शादी

इस मामले में पिता प्रमोद ने बताया कि मीनाक्षी की शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी, जिसकी किश्तें वह भर रही थी। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर पीयूष ने पत्नी के नाम पर थार का लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी।

दामाद का एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर- मीनाक्षी की मां

मीनाक्षी की मां ने बताया कि उसके दामाद के एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर था और उसकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है, मुझसे गलती हो गई। उन्होंने कहा, अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। पोस्टमार्टम होगा तब पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर डॉक्टर पीयूष ने 45 लाख रुपये का लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था।

CCTV में नर्स के साथ दिखा डॉक्टर पीयूष

वहीं, मीनाक्षी के पिता ने बताया कि अस्पताल में ही काम करने वाली किसी लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लड़की के साथ संबंध की पुष्टि हुई। ये फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दी है। उन्होंने कहा, डॉक्टर पीयूष मेरी बेटी को पीटता था। मैं एक पिता था इसलिए मैं बेटी का हर हाल में घर बसाना चाहता था। उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।

जुलाई 2025 से अलग रह रही थी मीनाक्षी

उन्होंने बताया कि मीनाक्षी मार पिटाई से तंग आ चुकी थी, इसलिए वह पीयूष से अलग रहने लगी थी। जुलाई 2025 से मीनक्षा अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसके नाम पर ढाई करोड़ रुपये का लोन चल रहा है और कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।

तलाक लेने की चल रही थी बात

पिता प्रमोद ने बताया, मेरी बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे वह परेशान हो गई। हमारी बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। डॉक्टर पीयूष ने उसे मरने के लिए मजबूर किया है। हमारी मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूष को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, मामले में ASI सतपाल सिंह ने बताया, यह मामला 52 केवल बिहार डेयरी के पास का है। सुबह कंट्रोल रूम पर फोन गया था कि लड़की रात से रूम के अंदर है और वह दरवाजा नहीं खोल रही। मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर शीशा तोड़कर दरवाजा खोला गया। तब डॉक्टर मीनाक्षी फर्श पर पड़ी थी। फिलहाल यह हम नहीं बता सकते कि यह सुसाइड है या कत्ल। उसके पिता के बयान के आधार पर हमने कार्रवाई शुरू कर दी है।