भारतीय सेना को मिली बड़ी ताकत, 100 से ज्यादा घातक कामिकाजे ड्रोन डिलीवर, 450 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ और भी कई फीचर्स

भारतीय सेना लगातार अपनी ताकत को बढ़ाने में जुटी हुई है। एक के बाद एक सेना कई घातक हथियारों को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। इस बीच भारतीय सेना को एक और बड़ी ताकत मिली है। SMPP कंपनी ने भारतीय सेना को 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग "पीसकीपर (अग्निवेग)" जेट-आधारित कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं। ये ड्रोन दुश्मन पर तेज गति और सटीकता के साथ घातक हमला करने में सक्षम हैं। इनके शामिल होने से भारतीय सेना की ड्रोन पॉवर में बड़ा इजाफा हुआ है।

भारतीय सेना की मारक क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिला है। भारतीय रक्षा कंपनी SMPP ने सेना को 106 जेट-आधारित "पीसकीपर (अग्निवेग)" कामिकाज़े ड्रोन सौंपने का काम पूरा कर लिया है। इसमें 100 ऑपरेशनल ड्रोन और 6 ट्रेनिंग सिस्टम शामिल हैं।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीसकीपर (अग्निवेग) एक स्वदेशी रूप से तैयार किया गया ड्रोन है और इसकी मारक क्षमता 180 किलोमीटर तक की बताई जा रही है। ये कामिकाजे ड्रोन 450 किमी/घंटा तक की रफ्तार और 5 मीटर से कम CEP सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने में सक्षम है।

आपको बता दें कि अग्निवेग एक स्वदेशी टर्बोजेट कामिकाज़े ड्रोन है, जो दुश्मन के इलाके में 180 किलोमीटर तक अंदर जाकर सटीक हमला करने में सक्षम है। इसकी सटीकता इतनी अधिक है कि परीक्षणों में इसका CEP 5 मीटर से भी कम रहा। साथ ही यह इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग और स्पूफिंग जैसे आधुनिक युद्धक माहौल में भी प्रभावी ढंग से मिशन पूरा करने में सक्षम है।