वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, क्रिस गेल लिस्ट में नंबर 1

वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने इस टीम के खिलाफ वनडे में 36 मैच खेले थे और वहां उन्होंने 34 पारियों में 51 की औसत से 1632 रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ गेल ने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। यहां उनका स्ट्राइक रेट 96.16 का रहा है।

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 44 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने 41 पारियों में 47.79 के औसत से 1625 रन बनाए थे। वनडे में वह इंग्लैंड के खिलाफ 4 शतक और 14 हाफ सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे। इस टीम के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 78.31 का रहा।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों से एक विव रिचर्ड्स इंग्लैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अपने ODI करियर में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 36 मैच खेले थे, इस दौरान वह 34 पारियों में 57.82 के औसत और 91.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 1629 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खूब रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में इस के खिलाफ 39 वनडे मैच खेले थे और इस दौरान 1598 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनका औसत 48.42 और स्ट्राइक रेट 84.41 का रहा है। पोंटिंग ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे।

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने 47 मैच खेले और इस दौरान वह 43 पारियों में 40.05 के औसत से 1562 रन बनाने में कामयाब रहे। जयवर्धने ने इस टीम के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।

Image Gallery