'4 लाख उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड किए डाउनलोड, कुछ की समस्याओं को किया जा रहा हल', NEET-UG परीक्षा पर बोला NTA
सर्वर की समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
एनटीए ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को एडमिट कार्ड पाने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
असुविधा के लिए हमें गहरा खेद-NTA
इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं। हम आपके साथ हैं और यह पक्का करेंगे कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं। किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एनटीए ने NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 जून, 2026 को दोबारा से कराई जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।
दोपहर 2 बजे से है परीक्षा
नीट-यूजी की दोबारा से परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय से पहले डाउनलोड कर लें और अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए उस पर दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लें।
एडमिट कार्ड में होती है जरूरी जानकारी
बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और अन्य निर्देश शामिल होते हैं।
समस्या होने पर NTA हेल्पलाइन पर करें संपर्क
उम्मीदवारों को दस्तावेज डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर, उन्हें सहायता के लिए तुरंत एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर 011-69227700, 011-40759000
Live
