Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis LIVE Update: शिवसेना UBT के बागियों को संजय राउत ने दी गाली, कहा-'बेईमानी इनके खून में है'
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में संभावित फूट की अटकलें तेज हो गई हैं। संजय राउत ने एक्स हैंडल पर लिखा: "अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला और घिनौना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को आज रात पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है।"
अलग गुट बना सकते हैं बागी सांसद
संजय राउत का यह आरोप ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक अटकलें तेज हैं कि शिवसेना (UBT) के कुछ सांसद अलग होकर एक अलग गुट बना सकते हैं। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि विधायक और सांसद आते-जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी बनी रहती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए राउत ने उस पर राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जब "हमारा दिन जब आएगा, हम दिखाएंगे पार्टी कैसे तोड़ी जाती है।"
दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे बागी सांसद
सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे (UBT) के बागी सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का दावा है कि पहले ये सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसके बाद इस गुट का शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट (UBT)के 6 से 7 सांसदों के शिंदे शिवसेना के संपर्क में होने की चर्चा है। इन सांसदों के नाम इस प्रकार बताए जा रहे हैं:
- संजय दीना पाटिल
- संजय देशमुख
- नागेश पाटिल आष्टीकर
- ओमराजे निंबालकर
- भाऊसाहेब वाकचौरे
- संजय जाधव
- राजाभाऊ वाजे
शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा आधिकारिक पत्र
वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने लोकसभा अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर मांग की है कि संसद में केवल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को ही अधिकृत राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी जाए। पार्टी ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी अलग गुट, बागी गुट या स्वतंत्र समूह को अलग पहचान, दर्जा, सुविधाएं या विशेषाधिकार प्रदान न किए जाएं। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अन्य गुट द्वारा मान्यता या विशेष दर्जे की मांग की जाती है, तो उस पर कोई निर्णय लेने से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। यह पत्र शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संसदीय दल के नेता और सांसद अरविंद सावंत द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को भेजा गया है।
-
बागियों को छोड़ेंगे नहीं, कानूनी लड़ेंगेः राउत
पार्टी में बग़ावत से उद्धव गुट बौखला गया है। यही वजह है कि संजय राउत ने बाग़ी सांसदों के लिए भरी प्रेस कॉन्फ्रेस में गाली का इस्तेमाल किया। संजय राउत ने बागियों को डरपोक और ग़द्दार कहा। संजय राउत ने कहा, "मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, पार्टी में टूट की खबरों के बीच उद्धव गुट ने कल दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है...इसमें सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया जा चुका है..जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, उनके खिलाफ पार्टी अनुशासन की कार्रवाई कर सकती है...ये बैठक कल सुबह 11 बजे बुलाई गई है।
-
11:20 AM (IST)Jun 17, 2026
संजय राउत बोले- इस्तीफा देकर जाएं, जिनको जाना है
शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा, "मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ़्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली मीटिंग के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद जी (अरविंद सावंत) ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।" संजय राउत ने कहा, "अगर कोई जाना चाहता है, तो वे इस्तीफ़ा देकर जा सकते हैं। अगर हमारे सांसदों के बारे में ऐसी खबरें आती हैं, तो उन्हें इनका खंडन करना चाहिए। इस बार महाराष्ट्र की जनता चुप नहीं बैठेगी।"
-
11:19 AM (IST)Jun 17, 2026लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहाः सावंत
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविन्द सावंत ने बागियों को लेकर कहा कि हमारे पास सिर्फ मीडिया से बात आ रही है। हमारा विश्वास है कि हमारे सांसद हमारे साथ है। खबरों के लिहाज से हम सिर्फ एहतियात बऱत रहे हैं। अरविन्द सावंत ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
-
11:10 AM (IST)Jun 17, 2026संजय राउत ने बागियों को दी गाली
महाराष्ट्र के हालिया घटनाक्रम पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बागियों पर जमकर भड़ास निकाली। संजय राउत ने कहा कि अपने नेताओं के लिए उद्धव जी ने खून पसीना बहाया है। अगर कोई उधर है तो अब उनको नहीं छोड़ेगे। ये (गाली देकर ) बेईमानी इनके खून में है।
-
10:48 AM (IST)Jun 17, 2026
उद्धव ठाकरे गुट की थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस
उद्धव ठाकरे गुट की थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस होगी। सांसद अरविन्द सावंत और अनिल देसाई संजय राउत के घर पहुंचे। संजय राउत के घर पर पीसी के लिए चौथी कुर्सी लगा दी गयी है। बताया जा रहा है कि सांसद राजाभाऊ वाजे संजय राऊत के घर पहुंच रहे है।
-
10:22 AM (IST)Jun 17, 2026UBT के बागी सांसद थोड़ी देर में स्पीकर से करेंगे मुलाकात
शिवसेना UBT के बागी सांसद थोड़ी देर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे। ये मुलाकात लोकसभा अध्यक्ष के निवास पर होगी। स्पीकर ने मिलने के लिए समय दे दिया है।
-
10:14 AM (IST)Jun 17, 2026
संजय राउत ने शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर कसा तंज
संजय राउत ने शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर तंज कसा है और चेतावनी भी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है। "ऑपरेशन टाइगर" के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी। लेकिन ठाकरे नाम की वजह से इनकी कीमत इतनी बढ़ गई कि अब निजी विमान से घूम रहे हैं। हर बात का हिसाब लिया जाएगा। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया। फिर खुद को टाइगर (बाघ) क्यों कहते हो?
-
10:11 AM (IST)Jun 17, 2026
शिवसेना UBT ने सभी 9 सांसदों को जारी किया व्हिप
शिवसेना यूबीटी के व्हिप प्रमुख और सांसद अनिल देसाई ने पार्टी के सभी 9 सासंदो व्हिप जारी किया है। उन्होंने कल 11 बजे संसदीय दल कार्यालय, 128A सविधान सदन , संसद भवन में बैठक का आयोजन किया है। सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
-
9:31 AM (IST)Jun 17, 2026
संजय देशमुख को दी खुलेआम धमकी
ऑपरेशन टाइगर के बीच वाशिम यवतमाल के सांसद संजय देशमुख के शिंदे सेना में जाने की खबरों को लेकर वाशिम में UBT के खेमे में काफी नाराजी देखी जा रही है। UBT के वाशिम जिले के मालेगांव तालुका के उपप्रमुख विजय शेंडगे ने अगर सांसद संजय देशमुख शिंदे सेना में जाते है तो उन्होंने वाशिम नहीं आना चाहिए। अगर वो वाशिम आते है तो उनको उनकी गाड़ी के साथ जलाने की चेतावनी दे डाली है। विजय शेंडगे ने यह पोस्ट फेसबुक पर की है। उनका कहना है कि सांसद संजय देशमुख ने पहले इस्तीफा देना चाहिए अगर बिना इस्तीफा दिए उन्होंने किसी भी पार्टी में शामिल हुए तो उन्होंने वाशिम नहीं आना चाहिए। नहीं तो सांसद देशमुख को गाड़ी के साथ जला दिया जाएगा।
-
9:16 AM (IST)Jun 17, 2026
UBT के बागियों से मिलेंगे एकनाथ शिंदे
आज सुबह करीबन 10 बजे के आस-पास श्रीकांत शिंदे, उद्धव गुट के बागी 6 सांसदों के साथ मुलाक़ात करेंगे। एकनाथ शिंदे भी बागी सांसदो से गुप्त मुलाक़ात करेंगे। बताया जा रहा है कि ओम बिड़ला और एकनाथ शिंदे के बीच जयपुर में कोई मीटिंग नहीं हुई हैl आज ही ऑपरेशन टाइगर पूरा करने की रणनीति है। उसके बाद बागी गुट ओम बिरला से अलग से मिलेगा और पत्र देगा।
-
9:02 AM (IST)Jun 17, 2026
सुबह 10 बजे स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे उद्धव ठाकरे के बागी सांसद
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में आज बड़ी टूट हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह 10 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिवसेना के असंतुष्ट सांसद मिलेंगे। ये मुलाकात लोकसभा अध्यक्ष के निवास पर होगी।
-
8:47 AM (IST)Jun 17, 2026
संजय निरुपम बोले- 2029 तक खत्म हो जाएगी UBT
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने 'ऑपरेशन टाइगर' पर कहा, " शिवसेना उद्धव ठाकरे (UBT) पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उनके MLA और MP को अब उबाठा की लीडरशिप पर भरोसा नहीं रहा। 2029 तक यह पार्टी खत्म हो जाएगी। लोग रोज़ उबाठा छोड़ रहे हैं। जहाँ तक उनके MP की बात है... यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है... यह पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी और लोग इसे छोड़ देंगे।"
-
8:14 AM (IST)Jun 17, 2026
संजय राउत करेंगे सुबह 9 बजे प्रेस कांफ्रेंस
उद्धव गुट के सांसद संजय राउत, अरविंद सावंत और अनिल देसाई आज सुबह 9 बजे एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दिल्ली में संजय राउत के घर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। माना जा रहा है कि वे पार्टी में बगावत की अटकलों पर कुछ बयान दे सकते हैं।
-
8:12 AM (IST)Jun 17, 2026
अनिल देसाई ने बगावत की अटकलों को किया खारिज
शिवसेना (उद्धव ठाकरे ) गुट के सांसद अनिल देसाई ने पार्टी में बगावत की अटकलों को खारिज किया है। अनिल देसाई ने कहा कि यह सिर्फ मीडिया में अफवाह फैल रही है कि हमारे सांसद कहीं जा रहे हैं। दो दिन पहले जो मीटिंग हुई थी उसमें कुछ सांसद खुद आए थे, जो नहीं आ पाए थे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। जब बार-बार उद्धव जी से एक ही सवाल पूछा जा रहा है... तो वह तो यही कहेंगे कि जिसको जाना है जाए जो रुकना चाहता है रुके। हम संसद कमेटी की मीटिंग में हिस्सा लेने दिल्ली आए हैं। किसी को मानने नहीं..।
-
7:16 AM (IST)Jun 17, 2026
शिवसेना (UBT) ने लिखा स्पीकर ओम बिरला को पत्र
शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है, "...शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को सदन में उसके अधिकृत नेता और व्हिप के ज़रिए प्रतिनिधित्व करने वाली एक ही राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता मिलती रहनी चाहिए। पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी कथित गुट या अलग हुए समूह को कोई अलग मान्यता, दर्जा, विशेषाधिकार या सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। अगर ऐसी कोई मांग आती है, तो उस पर तब तक कोई फ़ैसला न लिया जाए जब तक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को आपके कार्यालय के सामने अपनी बात रखने का मौका न दिया जाए। पार्टी कानून के तहत मिलने वाले सभी अधिकारों को सुरक्षित रखती है, जिसमें दसवीं अनुसूची के प्रावधानों को लागू करने और ऊपर बताए गए संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ़ किसी भी आचरण के संबंध में ज़रूरी कानूनी उपाय करने का अधिकार शामिल है।"
-
7:14 AM (IST)Jun 17, 2026
श्रीकांत शिंदे के बंगले पर मीटिंग होगी
सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे शिवसेना के 6-7 सांसद सुबह आठ बजे बाद श्रीकांत शिंदे के बंगले पर मीटिंग करेंगे। उसके बाद स्पीकर को मिलने के लिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के सांसद बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एकनाथ शिंदे के बेटे दिल्ली स्थित आवास पर बैठक करेंगे। इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद ये सांसद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का दावा है कि पहले ये सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसके बाद इस गुट का शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय कराया जाएगा।
-
7:12 AM (IST)Jun 17, 2026
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के 7 सांसद जल्द ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर पहले ये सांसद अलग गुट बनाएंगे और उसके बाद शिंदे शिवसेना में विलय करेंगे। इस तरह की अटकलें पिछले कुछ दिनों से लगातार लगाई जा रही हैं और शिंदे गुट के नेताओं ने भी सात सांसदों के संपर्क में होने का दावा किया है।
Live
