"I Love You... आई एम Sorry", नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पेपर लीक के बाद से थी तनाव में
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रही एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहले भी नीट परीक्षा में शामिल हुई थी मृतका
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय रिया कुमारी पिछले कई सालों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी नीट परीक्षा में शामिल हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने से काफी निराश चल रही थी। सोमवार सुबह रिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया।
जब परिजन सुबह उसके कमरे में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नीट का पेपर गया था अच्छा
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंद्रमणि कॉलोनी निवासी राजेश मल्ल थापा की 23 वर्षीय बेटी रिया का इस बार का पेपर अच्छा गया था, लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने और 21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम को लेकर बढ़ी चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थी। मौके से मिले सुसाइड नोट मे उसने 'मम्मी-पापा आई लव यू' लिखते हुए पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने की हताशा जाहिर की है।
खुद को ठहराया जिम्मेदार
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिया ने नोट में 'मम्मी-पापा आई लव यू' लिखते हुए खुद को इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने पढ़ाई और करियर को लेकर निराशा का भी जिक्र किया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पेपर लीक के बाद तनाव में थी छात्रा
23 वर्षीय रिया मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी। लंबे समय से NEET की तैयारी कर रही थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बार उसका पेपर अच्छा गया था और उसे चयन की उम्मीद थी। हालांकि, पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से वह तनाव में रहने लगी थी।
जानिए क्या बोली पुलिस की टीम
देहरादून के सीओ सदर अंकित भंडारी ने कहा, 'मृतका जून को प्रस्तावित री-एग्जाम की तैयारी कर रही थी की तभी उसने अचानक इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।'
Live
