एक गांव, 8 मौतें और 21 नरबलि की साजिश! अब कब्रें खोदकर शव निकाल रही पुलिस, परिवार रो-रोकर बेबस
छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खरवे गांव में पिछले चार महीनों के दौरान 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। शुरुआत में इन मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब एक के बाद एक लोगों की जान जाने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ। गांव में चर्चा फैलने लगी कि इन मौतों के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
किराना दुकानदार ने रचा खौफनाक प्लान!
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक किराना दुकानदार रामसाय जायसवाल ने रहस्यमयी खजाना पाने के लालच में तांत्रिक क्रियाओं और नरबलि का रास्ता अपनाया। आरोप है कि उसने 21 लोगों की नरबलि देने की योजना बनाई थी। इसी कथित योजना के तहत शराब में सुंघा या कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाया गया।
खजाने के लालच में दोस्तों-गांव वालों को जहर देकर मार डाला
ग्रामीणों के अनुसार, मृतकों ने शराब पीने के कुछ ही मिनटों बाद उल्टी, चक्कर, बेचैनी और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्ग, मजदूर और गांव के अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि मौतें जहर या शराब में मिलावट के कारण ही हुई हैं।
अब सामने आएगा मौत का असली सच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। एक शव को कब्र से निकालकर परीक्षण के लिए भेजा जा चुका है, जबकि अन्य शवों को भी निकालने की प्रक्रिया जारी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ विसरा और अन्य नमूनों की जांच करेंगे ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
खजाने की तलाश में ली जान या कोई संयोग?
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सचमुच खजाने की तलाश में लोगों की जान ली गई, या फिर यह महज अफवाह और संयोग है। पुलिस ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपों के केंद्र में बताए जा रहे व्यक्ति से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गांव में दहशत का माहौल
800 से ज्यादा आबादी वाले खरवे गांव में इन मौतों के बाद दहशत का माहौल है। महानदी किनारे बसे इस गांव में लोग अब खुलकर अपनी आशंकाएं जता रहे हैं। परिजन चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष हो और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई
Live
