भाग्यश्री ने शेयर की एक खास चाय, जिसे पीने से पीसीओएस होगा कंट्रोल, जानें बनाने का तरीका

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी फिटनेस और ब्यूटी को लेकर आज भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस नियमित योग करती हैं और डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। भाग्यश्री अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के बारे में बात कर रही हैं। पीसीओस एक हार्मोनल समस्या है। जिसमें महिलाओं को अनियमित पीरियड, मुंहासे और चेहरे पर बाल बढ़ने की समस्या होने लगते हैं। हालांकि डॉक्टर कहते हैं कि इस हार्मोन को अच्छी डाइट और लाइफस्टाल से कंट्रोल किया जा सकता है। भाग्यश्री ने भी पीसीओस को कंट्रोल करने में मददगार एक खास चाय के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने इसके लिए मुलेठी की चाय पीना फायदेमंद बताया है और इसे बनाने का तरीका भी शेयर किया है।

भाग्यश्री ने बताया मुलेठी चाय पीसीओस में है फायदेमंद

भाग्यश्री के अनुसार, मुलेठी एंड्रोजन के स्तर को कम करने में मदद करती है और इसके साथ ही यह आपकी कुछ समस्याओं को कम करने में भी सहायक हो सकती है। इसके लिए मुलेठी की जड़ का इस्तेमाल करें। आपको मुलेठी की जड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लेना है। अब एक कप पानी में इस टुकड़े को डालकर रख दें। इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें और छान कर गुनगुना पी लें। इससे पीसीओस को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

पीसीओएस को कैसे कंट्रोल करें

डॉक्टर की मानें तो पीसीओएस को हेल्दी लाइफस्टाइल से नेचुरली काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे और सीड्स शामिल करने चाहिए। रोजाना धूप लें जिससे विटामिन डी का स्तर सही रहे। इसके साथ ही डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम कर दें। 

PCOS कम करने का तरीका

खाने में सूजन घटाने वाली चीजों को शामिल करें। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का नियमित व्यायाम और योग-ध्यान जैसी तनाव करने वाली एक्टिविटी को शामिल करें। इस तरह आप आसानी से पीसीओस को कंट्रोल कर सकते हैं। आपकी ये आदतें प्रजनन क्षमता में सुधार लाने, वजन घटाने और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मदद करती हैं। इससे हार्ट की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।