'तमीज से बात करो', सपा की बैठक में सांसद कृष्णा पटेल और विधायक विशंभर यादव के बीच तीखी नोकझोंक; देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी की बांदा जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार दोपहर को शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक का है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सांसद ने विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल ने अपनी बात रखते हुए नाराजगी जाहिर की। वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि, "बेइज्जती करना आता है... हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह बबेरू विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।" सांसद के इस बयान के बाद बैठक का माहौल अचानक गर्मा गया।

विधायक ने सांसद को दी तमीज में रहकर बात करने की नसीहत

सांसद की टिप्पणी पर बबेरू विधायक विशंभर यादव ने तत्काल आपत्ति जताई। वह अपनी सीट से खड़े होकर बोले, "देखिए, तमीज से बात करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। तमीज से बात करिए।" इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ और बैठक आगे बढ़ी।

यहां देखें वीडियो

 

<iframe id="vidgyor_iframe" class="vidgyor_iframe" src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/qc1us42d/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/qc1us42d.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay=" width="100%" height="100%" frameborder="0" scrolling="no" allow="autoplay" allowfullscreen="allowfullscreen" loading="metadata" data-src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/qc1us42d/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/qc1us42d.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay="></iframe>

 

सांसद और विधायक के बीच मतभेद खुलकर आया सामने

सूत्रों की मानें तो सांसद और विधायक समर्थकों के बीच पिछले काफी समय से राजनीतिक वर्चस्व और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मतभेद चल रहे थे। हालांकि यह मतभेद पहले कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे, लेकिन शुक्रवार की बैठक में दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। बैठक में मौजूद किसी कार्यकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वीडियो

 

<iframe id="vidgyor_iframe" class="vidgyor_iframe" src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/h0r7iy0y/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/h0r7iy0y.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay=" width="100%" height="100%" frameborder="0" scrolling="no" allow="autoplay" allowfullscreen="allowfullscreen" loading="metadata" data-src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/h0r7iy0y/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/h0r7iy0y.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay="></iframe>

 

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों के बीच भी इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

<iframe id="vidgyor_iframe" class="vidgyor_iframe" src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/01xeazba/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/01xeazba.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay=" width="100%" height="100%" frameborder="0" scrolling="no" allow="autoplay" allowfullscreen="allowfullscreen" loading="metadata" data-src="https://www.indiatv.in/widgets/playervod?accountId=63bd2161756d5f000872bc0b&profile=ee1c1003868cb_vod&streamUrl=//vod-indiatv.akamaized.net/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/01xeazba/master.m3u8&posterImageUrl=//thumbs.indiatvnews.com/63bd2161756d5f000872bc0b/2026/06/small_thumb/01xeazba.jpg&pip=0ϖ=0&autoplay="></iframe>

 

सपा की ओर से अभी तक नहीं आया बयान

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही सांसद या विधायक की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। बावजूद इसके, पार्टी की बैठक में हुई यह बहस अब जिले की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।