ममता बनर्जी को फिर लगा झटका, करीबी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। उनकी करीबी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। यही नहीं बल्कि चंद्रिमा ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है और अपने इस्तीफे को ममता बनर्जी को भेजा है।
पद संभालने के एक महीने के अंदर ही दिया इस्तीफा
ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कार्यभार संभालने के एक महीने के अंदर ही इस्तीफा दिया है। पिछले महीने की 3 तारीख को ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।
