'सतलुज' को X पर मिल रहे शानदार रिव्यू, कहानी ने किया भावुक, दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', जिसका पहले 'पंजाब 95' टाइटल था। शुक्रवार, 03 जून 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होने लगी। यह फिल्म बिना किसी शोर-शराबे और प्रमोशन के सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। यह फिल्म पिछले कुछ समय से बन रही थी और ANI के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसके थिएट्रिकल रिलीज के लिए 120 से ज्यादा कट लगाने को कहा था। अब जब यह जी5 पर स्ट्रीम हुई तो कई लोगों ने इसे देखा और अपने रिव्यू शेयर किए। इंटरनेट यूजर्स X पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं और लगभग सभी को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। साथ ही दर्शक दिलजीत दोसांझ की भी तारीफ कर रहे हैं।

'सतलुज' को X पर मिल रहा भरपूर प्यार 

एक यूजर ने फिल्म 'सतलुज' की कहानी से लेकर उसके हर सीन की तारीफ करते हुए, लिखा, 'यह आपको झकझोर देती है, भावुक कर देती है, बेचैन कर देती है और सुन्न कर देती है! यह खून से सनी एक दर्दनाक कहानी है! फिल्म बनाने वालों को श्रेय जाता है कि वे अपनी बात पर अड़े रहे, इसे बेझिझक 'नरसंहार' कहा, CBFC के सामने नहीं झुके और फिल्म की आत्मा को खत्म किए बिना या इसके मकसद को नाकाम किए बिना इसे बनाया! यह @HoneyTrehan की जीत है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद इसे वैसा ही रिलीज करवाया जैसा उन्होंने सोचा था; यह शहीद जसवंत सिंह खालरा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है!'

 

 

फिल्म के रिव्यू में लिखा, '#Zee5 पर 'पंजाब 95' (यानी #सतलुज) देख रहा हूं। अभी सिर्फ 15 मिनट ही हुए हैं और मैं बता नहीं सकता कि मुझे कितना दुख और गुस्सा महसूस हो रहा है। @diljitdosanjh वैसे, जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि यह फिल्म शहीद जसवंत सिंह खालड़ा की बायोपिक है और 'सतलुज' अविभाजित पंजाब की 5 नदियों में से एक का नाम है।'

 

 

इस फिल्म की कहानी के अलावा यूजर्स ने स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ की है। दिलजीत दोसांझ की तारीफ में दर्शक ने लिखा, 'अभी-अभी #Satluj देखी और सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह एक ऐसी जबरदस्त और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है, जिसे देखकर शरीर में सिहरन दौड़ गई। @diljitdosanjh की शानदार और दमदार परफॉर्मेंस।'

 

 

दर्शकों को न सिर्फ 'सतलुज' की कहानी और कास्ट ने ही नहीं, बल्कि डायरेक्ट का भी काम लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यूजर ने लिखा, 'अभी #Satluj देखी। HoneyTrehan सर ने इसे बहुत शानदार तरीके से डायरेक्ट किया है और पंजाब के बेटे S. diljitdosanjh की परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है। भाई जी, मैं शुरू से ही आपकी कला का प्रशंसक रहा हूं। इस फ़िल्म ने मेरे मन में आपके लिए सम्मान और बढ़ा दिया है। शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा जी। #DiljitDosanjh'

 

 

दूसरी और एक यूजर ने 'सतलुज' को रिव्यू देते हुए, लिखा, 'लंबे समय से इंतजार की जा रही #Punjab95 अब #Satluj बन गई है। यह चौंकाने वाली और जबरदस्त फिल्म है। हैरानी की बात है कि आम लोगों को 90 के दशक के आस-पास पंजाब में हुई एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल हत्याओं के बारे में पता नहीं है। इसकी पटकथा कसी हुई और दिलचस्प है। इसमें रोमांच कभी कम नहीं होता। यह फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए, यह आंखें खोलने वाली है।'