सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज किस भाव पर चल रहा कारोबार
Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट ही देखी जा रही है। सोमवार को सोने की कीमत में 0.13 प्रतिशत की साधारण नरमी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी भी लगभग 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे हैं
1,47,032 रुपये तक पहुंचा सोने का भाव
सोमवार को सुबह लगभग 11.16 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये (0.13 प्रतिशत) की साधारण गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 243 रुपये की नरमी के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,47,032 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई चांदी की कीमतें
आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 910 रुपये (0.38 प्रतिशत) गिरकर 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1017 रुपये टूटकर 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,37,676 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
