4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी:गुजरात की दोनों सीटों पर BJP आगे
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। पहले एक घंटे बैलट वोट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 10 बजे की मतगणना में गुजरात की कडी और विसावदर सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।
उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। इसके अलावा, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।