Loading...

लद्दाख में LG और हरियाणा-गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति:कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश की कमान; जम्मू कश्मीर के डिप्टी CM रह चुके |

राष्ट्रपति ने हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल बदले हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के LG पोस्ट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के एक सीनियर भाजपा नेता हैं और महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

इनके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

अशीम घोष हरियाणा के 19वें गवर्नर

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल थे। वह 7 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अशीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।