Loading...

सूर्य का साल रहेगा 2026, इन चीजों को घर लाना रहेगा बेहद शुभ, धन-संपत्ति में होगी बरकत

साल 2026 में घर लाएं सूर्य से संबंधित ये चीजें

सूर्य देव की मूर्ति या तस्वीर 

साल 2026 में सूर्य देव की मूर्ति या तस्वीर घर लेकर आएं और इसे पूर्व दिशा में रखें। घर में सूर्य देव की तस्वीर रखने से परिवार के सदस्यों की मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उन्हें अपने जीवन में खूब तरक्की मिलेगी। 

तांबे का सूर्य चिन्ह

तांबे का सूर्य चिन्ह भी लाना बहुत ही लकी रहेगा। इस सूर्य चिन्ह को आप घर के मुख्य द्वार या पूर्व दिशा की दीवार पर लगा दें। प्रतिदिन इस पर गंगाजल छिड़कें और रोली का टीका लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और करियर में कामयाबी भी मिलेगी। 

तांबे की चीजें

अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य को मजबूत करना चाहते हैं तो साल 2026 में तांबे की चीजें घर लेकर आएं। तांबे का लोट, गिलास या तांबे की अन्य चीजें घर लाना शुभ होगा।

सूर्य देव की सात घोड़े वाली तस्वीर

साल 2026 सूर्य का साल है। ऐसे में सूर्य देव सात घोड़े वाली रथ पर सवार वाली तस्वीर घर लेकर आएं। इस तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाएं। सूर्य देव की यह तस्वीर  ज्ञान और ऊर्जा के प्रतीक माना जाता है। घर में इस तस्वीर को रखने से ज्ञान में वृद्धि होती है। समाज में मान-सम्मान मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • रोजाना स्नान के बाद उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।
  • तांबे के लोटे से ही सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल वाले लोटे में लाल फूल, रोली और अक्षत मिलाएं।
  • रविवार के दिन गुड़, गेहूं, अन्न और धन का दान करें। 
  • जल चढ़ाते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
  •  पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को जल चढ़ाएं।