राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हुए हमले के बाद भड़का रूस, यूक्रेन के इस शहर में मचाई तबाही
रूस ने की भीषण बमबारी
रूस की ओर से किए गए हमलों के बाद स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने बताया कि बमबारी में 4 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने बताया कि इस हमले में उनके 2 महत्वपूर्ण ऊर्जा
रूसी वायु सेना ने क्या कहा?
वीडियो में एक बर्फीले इलाके में क्षतिग्रस्त ड्रोन दिख रहा है। मंत्रालय ने कहा कि हमला योजना के तहत किया गया था। रूसी वायु सेना के मेजर जनरल अलेक्जेंडर रोमानेंकोव ने दावा किया है कि ड्रोन ने यूक्रेन के सूमी और चेर्निहिव क्षेत्रों से उड़ान भरी थी।
रूस ने बताया आतंकी हमला
रूस ने इसे आतंकवादी हमले के साथ-साथ पुतिन पर व्यक्तिगत हमला बताया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमला 28 दिसंबर को शाम करीब 7:00 बजे शुरू हुआ था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमले में पुतिन के घर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW), जो यूक्रेन-रूस संघर्ष को डॉक्यूमेंट करता है, ने कहा है कि उसने ऐसी कोई फुटेज या रिपोर्टिंग नहीं देखी है जिससे पुतिन के आवास पर हुए हमले की पुष्टि हो सके।
प्रतिष्ठानों को गंभीर क्षति हुई है। कंपनी के अनुसार, दिसंबर महीने में ही ओडेसा शहर में बिजली वितरण करने वाले 10 सब स्टेशन पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
रूस ने जारी किया वीडियो
गौरतलब है कि, रूस ने यूक्रेन को पुतिन के आवास पर हुए हमले का दोषी बताया है जिसे यूक्रेनी अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि यह शांति वार्ता में प्रगति को बाधित करने की एक चाल है। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने गिराए गए ड्रोन का वीडियो जारी किया है जिसके बारे में उसने दावा किया कि इसका इस्तेमाल हमले के लिए किया गया था।
