मौनी अमावस्या कब है? जानिए माघ मेले में स्नान की ये सबसे बड़ी तिथि क्यों मानी जाती है
मौनी अमावस्या कब है 2026 (Mauni Amavasya 2026 Date)
- मौनी अमावस्या - 18 जनवरी 2026, रविवार
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 18 जनवरी 2026 को 12:03 AM बजे
- अमावस्या तिथि समाप्त - 19 जनवरी 2026 को 01:21 AM बजे
मौनी अमावस्या माघ स्नान का सबसे बड़ा दिन क्याें है?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर देवता त्रिवेणी संगम में स्नान करने आते हैं इसलिए इस दिन का स्नान साधारण नहीं बल्कि दिव्य स्नान कहलाता है। इसके अलावा माघ मास में सूर्य देव मकर राशि में होते हैं और मौनी अमावस्या पर सूर्य-चंद्रमा का अद्भुत संयोग होता है जो मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं मौनी अमावस्या पर जो श्रद्धालु मौन व्रत धारण करके संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाता है उसके जीवन के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा ये दिन पितृ तर्पण के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तिल, कंबल, अन्न, वस्त्र और गौदान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
