Loading...

Maharashtra Municipal Corporation Elections 2026 : BMC चुनावों के लिए आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी कांग्रेस

Maharashtra Municipal Corporation Elections 2026 : महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक गहमागहमी चरम पर पहुंच गई है। राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं, जिनमें मुंबई (BMC), पुणे (PMC), ठाणे (TMC) और नागपुर (NMC) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं, के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा। इन चुनावों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 2 जनवरी पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब चुनावी मुकाबले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। आइए, जानते हैं स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में:

 Maharashtra Municipal Corporation Elections 2026 

 
  • 11:35 AM 
  • 'वे तो क्रेडिट चोर थे और चोरी कर रहे हैं'

    शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, 'वे (देवेन्द्र फडणवीस) तो क्रेडिट चोर थे और चोरी कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। हम अपने कामों की तस्वीर दिखाते हैं, जिस पर हमने काम किया है, आप अपने काम की तस्वीर दिखाएं। कोस्टल रोड पर हमने काम किया है और ये हम दावे के साथ कहते हैं।'

    11:32 AM 

    'एकनाथ शिंदे का काम लोगों के दिलों तक पहुंच गया है'

    BMC चुनाव पर शिवसेना नेता नीलम लतिका दिवाकर गोरहे ने कहा, 'हम जहां भी (प्रचार के लिए) गए, लोगों ने प्यार से हमारा स्वागत किया। हर जगह, जो महिलाएं कभी-कभी पानी की समस्या या दूसरी दिक्कतों की वजह से परेशान होती हैं और कभी-कभी गुस्सा भी करती हैं, वह गुस्सा हमारे प्रति बिल्कुल भी नहीं दिखा। हमने सड़क पर मज़दूरों को भी हाथ हिलाते और नाचते हुए, हमारा समर्थन करते देखा। यह बहुत अलग नज़ारा है क्योंकि एकनाथ शिंदे का काम लोगों के दिलों तक पहुंच गया है, पुणे नगर निगम और इस इलाके में, हमारे 4 उम्मीदवारों के परिवारों में कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा नहीं है। फिर भी, वे सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं।'

    9:57 AM 

    हम किसी के बाप से नहीं डरते: देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र के पुणे में पालिका चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी योजनाओं और पुणे के लिए आगे होने वाले विकास कामों को बताया। इसी तर्ज पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'कोई अगर हमसे पूछता है कि आपने क्या किया, तो हर उस व्यक्ति को एक बार शीशे में देखने की जरूरत है। यही मेरी विनती है। आज जो कुछ बोला है सब कुछ करके दिखाएंगे। मुझे भी थोड़ा सा बोलना पड़ता है। उत्तर नहीं दिया तो लोग हमें दुर्बल समझते हैं। मेरे चुनाव का पूरा फोकस विकास पर है। हम किसी से लड़ते नहीं, जमाना जानता है। हम किसी के बाप से नहीं डरते।' मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस बयान को अजित पवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

    • 9:36 AM 

      'इस शहर से विलासराव देशमुख की यादें मिट जाएंगी'

      महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने लातूर में कहा, 'सभी लोग हाथ ऊपर करके भारत माता की जय बोलें। सच में, आपका जोश देखकर लगता है कि यह 100% सच है कि इस शहर से विलासराव देशमुख की यादें मिट जाएंगी और इसमें कोई शक नहीं है।'

      8:52 AM 

      BMC चुनावों के लिए आज अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी कांग्रेस

      मुंबई कांग्रेस BMC चुनावों के लिए अपना मुख्य घोषणापत्र आज जारी करेगी। पार्टी नेताओं द्वारा दोपहर 2 बजे यह मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले यह घोषणापत्र मुंबईकरों के सामने कांग्रेस की योजनाएं और वादे रखेगा।

      • 8:44 AM 

        'BMC को उद्धव ठाकरे के कब्जे से हटाना है'

        केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने ANI से कहा, '2 दिन पहले वर्ली में हमारी जो महायुति की सभा हुई उसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया है कि महायुति का जो महापौर होगा वह मराठी होगा। महायुति ने तय किया है कि महानगरपालिका को हमें उद्धव ठाकरे के कब्जे से हटाना है। महानगरपालिका इसलिए उद्धव ठाकरे के कब्जे में आई थी क्योंकि बीजेपी और RPI ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। अब न बीजेपी उनके साथ है और न ही RPI उनके साथ है। राज ठाकरे की सभाएं बहुत बड़ी होती हैं लेकिन उनके नाम पर वोट नहीं मिलते हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आए हमें खुशी है लेकिन हमें और भी ज्यादा खुशी तब होगी जब मुंबई का महापौर महायुति से होगा।'