Loading...

Chandra Grahan 2026: इस बड़े हिंदू त्योहार पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, नोट कर लें डेट

साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026 (Chandra Grahan 2026 Date)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। ग्रहण का स्पष्ट नजारा 3 मार्च की शाम 06:26 से 06:46 तक दिखाई देगा। जबकि उपच्छाया में चंद्रमा का स्पर्श दोपहर 02:16 पर हो जाएगा। वहीं प्रच्छाया में पहला स्पर्श 03:21 PM पर होगा। वहीं प्रच्छाया में अंतिम स्पर्श 06:46 PM पर होगा और उपच्छाया में अंतिम स्पर्श शाम 07:52 पर होगा।

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम (Chandra Grahan 2026 Sutak Time)

चंद्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च की सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। जबकि बच्चों और वृद्धों के लिए सूतक दोपहर 03:28 से शुरू होकर शाम 06:46 तक रहेगा।

किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 

साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लग रहा है। ऐसे में सिंह राशि और इस नक्षत्र के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इन लोगों को ग्रहण के दौरान बेहद सतर्क रहना होगा नहीं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।