Shukla Paksha In January 2026: जनवरी में शुक्ल पक्ष कब से लगेगा? नोट कर लें तारीख और इस दौरान पड़ने वाले त्योहारों की डेट
जनवरी में शुक्ल पक्ष कब से लग रहा है 2026 (January Magh Shukla Paksha 2026 Date)
जनवरी में माघ माह का शुक्ल पक्ष 19 तारीख से लग रहा है। इस दिन से माघ नवरात्रि भी शुरू हो जाएगी जिसे गुप्त नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।
माघ शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले त्योहार 2026 (Magh Shukla Paksha Festival 2026)
- 19 जनवरी 2026 - माघ नवरात्रि, इष्टि
- 20 जनवरी 2026 - चन्द्र दर्शन
- 22 जनवरी 2026 - गणेश जयंती, रामलला प्रतिष्ठा दिवस, गौरीगणेश चतुर्थी
- 23 जनवरी 2026 - बसंत पंचमी, सरस्वती जयन्ती
- 24 जनवरी 2026 - स्कन्द षष्ठी
- 25 जनवरी 2026 - भानु सप्तमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयन्ती
- 26 जनवरी 2026 - भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
- 27 जनवरी 2026 - मासिक कार्तिगाई
- 29 जनवरी 2026 - भीष्म द्वादशी, जया एकादशी
- 30 जनवरी 2026 - जया एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष व्रत
- 1 फरवरी 2026 - माघ पूर्णिमा, ललिता जयन्ती, गुरु रविदास जयन्ती
माघ शुक्ल पक्ष दान (Magh Shukla Paksha Daan)
माघ महीने में दान का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस महीने में अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, घी, कंबल और सोने का दान सबसे ज्यादा शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि माघ में किया गया दान अक्षय फल देता है।
