Loading...

WPL 2026 में आज डबल हेडर का दिन, पहली बार कप्तानी करती हुई दिखेगी ये खिलाड़ी, यहां देखें Live Streaming

पहले मैच में गुजरात का सामना करेगी यूपी की टीम

10 जनवरी को दिन के पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे डीवाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। साथ ही दोनों का लक्ष्य इस सीजन में अपना पहला खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम रखना होगा। गुजरात जायंट्स की कप्तानी इस सीजन एश्ले गार्डनर करेंगी।

शाम में मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

इसके बाद दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शाम 7:30 से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मैच होगा। 9 जनवरी को सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने आखिरी गेंद पर बाजी मारी थी। यहां भी मुंबई और दिल्ली की टीम जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

WPL 2026: कैसे देख पाएंगे दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों मुकाबले कब और कहां देख पाएंगे। आपको बता दें कि वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। इस मैच को देखने के लिए आपके फोन में जियो हॉटस्टार ऐप होना चाहिए। फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर फ्री में WPL के मैचों की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। वहीं टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।