Loading...

सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,650 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 110 अंक फिसला; NSE के IT, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 22 अगस्त को सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट है, ये 24,970 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट है, 6 ऊपर हैं। BEL, M&M और टाटा मोटर्स में मामूली तेजी है। ICICI बैंक, HCL टेक और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE के IT, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। रियल्टी, मीडिया और फार्मा में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.012% ऊपर 42,615 पर और कोरिया का कोस्पी 0.78% ऊपर 3,166 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% चढ़कर 25,201 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67% ऊपर 3,796 पर कारोबार कर रहा है।
  • 21 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.34% नीचे 44,786 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.34% नीचे 21,100 पर और S&P 500 0.40% नीचे 6,370 पर बंद हुए।

21 अगस्त को DIIs ने 2,546 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 21 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,246.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,546.27 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹24,128.50 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 66,512.76 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में 143 अंक की तेजी रही थी

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (21 अगस्त) को सेंसेक्स 143 अंक चढ़कर 82,001 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 33 अंक की तेजी रही, ये 25,084 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1% तक की तेजी रही। HUL, पावर ग्रिड और जोमैटो में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट रही। NSE के मेटल, बैंकिंग, FMCG और ऑटो इंडेक्स में मामूली गिरावट रही। फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर में तेजी रही।