क्या सच में सिजोफ्रेनिया की शिकार थीं ट्विशा? सास गिरिबाला ने किया था दावा, अब मनोचिकित्सक ने खोला ये बड़ा राज
भोपाल के कटारा हिल्स में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. एक तरफ पुलिस इसे संदिग्ध आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, तो वहीं दोनों परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप ने केस को और संवेदनशील बना दिया है. अब इस मामले में मानसिक स्वास्थ्य और कथित सिज़ोफ्रेनिया का एंगल भी सामने आया है. ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया है कि ट्विशा मानसिक तनाव, एंग्जायटी और सिज़ोफ्रेनिया जैसी समस्याओं के इलाज में थीं. उनके मुताबिक, ट्विशा को काउंसलिंग और दवाइयां दी जा रही थीं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम मेडिकल निष्कर्ष विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.
इधर ट्विशा के परिवार ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं. परिवार का कहना है कि मामला मानसिक बीमारी का नहीं बल्कि दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है. परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम और न्यायिक निगरानी में जांच की मांग की है.
Live
