एक तरफ नौतपा की भीषण गर्मी, दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट्स
देश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। आज से जहां एक ओर 'नौतपा' की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश और 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रमुख राज्यों में मौसम का हाल-
- दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों (25-27 मई) के लिए भीषण लू का अलर्ट है। हालांकि, आज 25 मई शाम को 65 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
- उत्तर प्रदेश में गर्मी और बारिश का मिलाजुला असर रहेगा। लखनऊ, नोएडा और वाराणसी समेत कई जिलों में 28 मई तक लू और धूलभरी हवाएं चलेंगी। वहीं, पूर्वी यूपी में 25 से 29 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।
- बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई इलाकों में उमस परेशान करेगी। राज्य में 25 से 28 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान है।
- झारखंड के रांची और धनबाद समेत कई हिस्सों में 30 मई तक तेज आंधी-बारिश और कुछ जगहों पर लू का असर बना रहेगा।
-
राजस्थान और पंजाब में मौसम का हाल
राजस्थान में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। यहां 30 मई तक भीषण लू के साथ धूलभरी आंधी चलेगी। वहीं, पंजाब में भी 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है, जिसके बाद 28-30 मई को बारिश से राहत मिल सकती है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में 29 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 30 मई तक बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
Live
