सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों को CJI ने दिलाई शपथ, वी मोहना बार से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला वकील बनीं
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को पांच नये जज मिले। सुप्रीम कोर्ट में नवनियुक्त 5 जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दिलाई। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख HC के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील वी मोहना को सीजेआई ने शपथ दिलाई।
दो जज इसी महीने हो रहे हैं रिटायर
इसी महीने सुप्रीम कोर्ट के दो जज रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस पंकज मित्तल 16 जून को रिटायर होंगे, जबकि जस्टिस जेके माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे। अभी हाल में ही केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट के चार चीफ जस्टिस और एक सीनियर वकील को जज नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र ने सोमवार को चार हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सीनियर एडवोकेट वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने को मंजूरी दी थी। एक्स हैंडल पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रपति ने भारत के चीफ जस्टिस (CJI) से सलाह के बाद जस्टिस शील नागू, चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा और अरुण पल्ली के साथ-साथ सीनियर एडवोकेट वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है।
Live
