विलेन की सनक ने बिगाड़ दिया था हीरो के परिवार का हुलिया, 2 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म शैतान, नेटफ्लिक्स पर मौजूद है कहानी
बीते 2 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसकी कहानी ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। इस कहानी में विलेन की सनक ने हीरो के परिवार की हुलिया टाइट कर दी थी। साल 2024 में आई ये फिल्म न केवल हिट रही थी बल्कि लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रही थी। इस फिल्म का नाम है शैतान और इसमें अजय देवगन के साथ ज्योतिका ने लीड रोल प्ले किया था। इस कहानी के विलेन माधवन रहे थे और उन्होंने कमाल का किरदार निभाया था।
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म
फिल्म शैतान साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी आमिर कैयान खान, सुदिप्तो सरकार और कृष्णदेव याग्निक ने मिलकर लिखी थी। हॉरर और थ्रिल से भरी इस कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और हिट रही थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 213 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। भारत में 176.29 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था और भारत के बाहर 37 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म कमाई के मामले में मेकर्स को खुश कर गई थी। साथ ही सभी एक्टर्स और कहानी की भी जमकर तारीफ हुई थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी कबीर नाम के बंदे की है जिसे अजय देवगन ने प्ले किया है। कबीर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने अपने फॉर्महाउस पर जा रहे होते हैं। कबीर के साथ उसकी सुंदर पत्नी ज्योति, बेटी जाह्नवी और बेटे ध्रुव भी साथ रहता है। जब ये परिवार रास्ते में एक जगह रेस्टोरेंट पर खाने-पीने के लिए रुकता है और यहीं पर इनकी मुलाकात होती है वनराज (आर माधवन) से जो कहानी का विलेन है। यहां वनराज किसी तरह कबीर की बेटी को एक लड्डू खिला देता है और अपने वश में कर लेता है। इसके बाद कहानी ऐसी मोड़ लेती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस दमदार कहानी में विलेन कई बार हीरो पर भारी पड़ता है और उसके परिवार को खूब परेशान करता है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। साथ ही आर माधवन ने भी कमाल का किरदार निभाया था।
Live
