स्वामी रामदेव से जानें कौन सी 10 आदतें पेरेंट्स और बच्चों को जरूर सीखनी चाहिए

आदतें एक दिन में नहीं बनती और जब एकबार बन जाएं तो आसानी से जातीं भी नहीं लेकिन अगर बचपन से ही अच्छी आदतें डाल दी जाएं तो फिर ये उम्र भर साथ देती हैं। जैसे अभी हमने दिखाया कि अगर बच्चा रो रहा है तो ये आपके हाथ में है कि आप उसे मोबाइल पकड़ाकर अपना पल्ला झाड़ लें या फिर उसके साथ बैठकर कोई क्रिएटिव गेम खेलने लगें। और ये जो एक डेढ़ साल की उम्र में बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन पहुंच जाता है वो आसानी से नहीं छूटता। फिर जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है ये डिजिटल दुनिया का गुलाम बनता जाता है। बच्चे घंटो रील्स देखते हैं इससे ना सिर्फ उनकी नींद पर असर पड़ता है बल्कि सिरदर्द, माइग्रेन भी अटैक करता है। 

यही नहीं ज़्यादा मोबाइल चलाने से बचपन में ही आंखें बूढ़ी हो रही हैं। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें स्किन खराब कर रही है तो वहीं मोबाइल का रेडिएशन थायराइड के साथ कैंसर तक का रोग देता है।  अलग अलग स्टडी कहती हैं कि 30 मिनट से ज़्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने पर हाइपरटेंशन तो पूरा दिन वीडियो गेम्स खेलने से बच्चों की फिज़िकल-मेंटल हेल्थ खतरे में पड़ गई है। यानि बच्चे हों या बड़े मोबाइल बम के साइलेंट विस्फोट से हर किसी को बचना ज़रूरी है। और उसके लिए आज से बल्कि अभी से शुरुआत करने की ज़रूरत है। गर्मी की छुट्टियां भी चल रही हैं तो इन छुट्टियों में पेरेंट्स को चाहिए कि बच्चों के साथ साथ अपना भी रूटीन सुधारें और बच्चों के सामने अच्छी मिसाल पेश करें। इसलिए इस समर ब्रेक में मस्ती के साथ-साथ बच्चों को अच्छी आदतें सिखाइए। उसमें भी हाइजीन और हेल्थ का ख्याल रखना टॉप प्रयॉरिटी होनी चाहिए। इससे एक तो प्रॉपर ग्रोथ होगी, इम्यूनिटी अच्छी रहेगी और तो और ताउम्र लाइफ स्टाइल की बीमारियां शुगर-बीपी से भी बचे रहेंगे। तो चलिए योगगुरू से सीखते हैं बच्चों और बड़ों के लिए कम से कम 10 अच्छी आदतें। 

स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम

  • नजर कमजोर                    
  • पलकों में सूजन    
  • ड्राईनेस             
  • रेडनेस 

अच्छी आदत बदलेगा जीवन

  • सेहत का ख्याल रखें
  • जल्दी सोएं-जल्दी उठें
  • वक्त पर सही तरीके से खाएं 
  • सफाई का ख्याल रखें
  • आउटडोर गेम्स खेलें
  • पढ़ाई के साथ कोई पैशन

हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाएं ?

  • गाजर
  • मेथी
  • सोया
  • डेयरी प्रोडक्ट
  • जौ आटा

हाइट बढ़ाने के टिप्स 

  • 30 मिनट योग करें
  • जंकफूड बंद कर दें
  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • फल-हरी सब्जियां खाएं
  • आउटडोर गेम खेलें

बच्चों में मोटापा कैसे करें कंट्रोल 

  • घर पर बना खाना दें
  • फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं
  • जंक फूड बंद कर दें
  • वर्कआउट, योग कराएं

बच्चों के लिए सुपरफूड 

  • दूध      
  • ड्राई फ्रूट     
  • ओट्स 
  • बींस     
  • शकरकंद      
  • मसूर दाल 

कैल्शियम बढ़ाने के लिए क्या खाएं ?

  • दूध शतावर      
  • केले का शेक         
  • खजूर-अंजीर शेक

बच्चों को ये आदत डालें 

  • स्क्रीन टाइम कम रखें          
  • सोशल मीडिया से दूर रखें        
  • सुबह  जल्दी उठें             
  • रात में समय पर सोएं