शत्रुघ्न सिन्हा नहीं हुए TMC से बागी! सूत्रों का दावा- 'हस्ताक्षर वाली खबरें पूरी तरह गलत, वे दिल्ली से हैं बाहर'

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उनके पत्र पर हस्ताक्षर करने की खबरें गलत हैं। वे दिल्ली से बाहर हैं। हालांकि, अभी शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। बंगाल में टीएमसी सांसदों के बीच चल रही उथल-पुथल के बीच शत्रुघ्न सिन्हा अभी खामोश हैं।

टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

हाल ही में खबर सामने आई थी कि यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, काकोली घोष दस्तीदार और सायनी घोष सहित टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल

बंगाल में टीएमसी की हार के बाद जिन लोगों का पार्टी से मोह भंग हुआ है। उसमें टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट सामने आई। इसमें यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, शत्रुघ्न सिन्हा, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती शामिल माना जा रहा है।

क्या ममता बनर्जी के साथ बने रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा!

वहीं, अब उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह टीएमसी से बागी नहीं हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अभी ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे। हालांकि, अभी शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से जीत दर्ज की। वर्तमान में अभी आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं।

बंगाल में TMC के 3 राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

वहीं, आज पश्चिम बंगाल से एक और राज्यसभा सांसद ने दे दिया है। प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से आज इस्तीफा दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद टीएमसी के राज्यसभा से ये तीसरा इस्तीफा है।