'मनी मैग्नेट' कहलाता है ये इनडोर प्लांट, करियर-कारोबार के लिए है लकी, खास दिशा में रखने से मिलेगा खूब फायदा!
घर की सुंदरता बढ़ाने वाले कई पौधों को वास्तु में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स भी माना जाता है। इन्हीं में से एक है क्रासुला प्लांट, जिसे जेड प्लांट या मनी ट्री भी कहते हैं। वास्तु और फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, यह पौधा घर वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मददगार होता है। लेकिन इसके शुभ प्रभाव तभी मिलते हैं, जब इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए। तो चलिए जानते हैं क्रासुला प्लांट रखने की सही दिशा क्या है।
क्यों खास माना जाता है क्रासुला प्लांट?
क्रासुला प्लांट को कई मनी मैग्नेट भी कहा जाता है। इसकी गोल और मोटी पत्तियां समृद्धि और उन्नति का प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि यह पौधा घर और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे आर्थिक प्रगति और नए अवसरों के रास्ते खुलते हैं।
उत्तर दिशा: वास्तु में उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से बताया है। इस दिशा में क्रासुला प्लांट रखने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।
पूर्व दिशा: पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। इस स्थान पर क्रासुला रखने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। इससे परिवार के लोगों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।
दक्षिण-पूर्व दिशा: वास्तु में दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध धन और वैभव से बताया जाता है। इस कोने में क्रासुला प्लांट रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ने और आय के नए स्रोत बनने की संभावना मानी जाती है।
घर में कहां रखें यह पौधा?
मुख्य द्वार के दाईं ओर, जब आप बाहर से घर में प्रवेश कर रहे हों, क्रासुला प्लांट रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया के दक्षिण-पूर्व कोने में इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।
इन जगहों पर न रखें क्रासुला का पौधा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, क्रासुला प्लांट को बेडरूम, बाथरूम, टॉयलेट, रसोईघर या घर में मौजूद अंधेरी जगहों पर नहीं रखना चाहिए। ऐसे स्थानों पर पौधा रखने से सकारात्मक प्रभाव नहीं मिलता। साथ ही फिजूल खर्च और मानसिक तनाव बढ़ने की भी मान्यता है।
Live
