फ्लिपकार्ट की नई सेल में AC की कीमत धड़ाम, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Flipkart पर नई June Epic Sale की शुरुआत हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही सेल में 1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Godrej, Daikin, Hisense, Llloyd, carrier जैसे ब्रांड्स के एसी की कीमत में भारी कटौती की गई है। इन ब्रांड्स के एसी लगभग आधी कीमत में घर ले जा सकते हैं। ये 1.5 टन वाले Split AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।
Godrej 1.5 Ton Split AC
गोदरेज कंपनी का यह एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस नए 2026 वाले मॉडल में 5-इन-वन कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एसी AI पावर्ड है और हैवी ड्यूटी कूलिंग क्वाइल के साथ आता है। इस एसी की कीमत में 26% की कटौती की गई है। 52,000 रुपये की कीमत वाला यह एसी 37,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। कंपनी एसी के PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है।
Daikin 1.5 Ton Split AC
डाइकिन कंपनी का यह स्प्लिट एसी 33% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस एसी की कीमत 56,100 रुपये है, जिसे फ्लिपकार्ट सेलमें 37,490 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है। इसके अलावा 5,800 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। एसी के फीचर्स की बात करें तो यह 3 स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर एसी है, जो 5 साल के PCB और 10 साल के कंप्रेसर वारंटी के साथ आता है।
Hisense 1.5 ton Split AC
Hisense का यह 2026 वाला मॉडल 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस एसी की कीमत में 39% तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 43,000 रुपये है और इसे सेल में 25,990 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है। इस एसी पर कंपनी 5 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं, कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है।
Lloyd 1.5 ton Split AC
लॉयड कंपनी का यह स्प्लिट एसी स्प्लिट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। 3 स्टार रेटिंग वाला यह एसी 33,490 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 40% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 5,800 रुपये तक का एक्सचेंज मिलेगा।
Carrier 1.5 ton Split AC
करियर कंपनी का यह एसी 34,990 रुपये में मिल रहा है। एसी की खरीद पर 46% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 2026 वाले इस मॉडल में WiFi फीचर दिया गया है। साथ ही, यह कई मोड्स को सपोर्ट करता है।
Live
