दो दिन बाद शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, हो जाएंगे सावधान!

Shukra Nakshatra Parivartan 2026 and Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, एश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। 22 जून 2026 को शुक्र बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 3 जुलाई तक इसी नक्षत्र में गोचर करते रहेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र गोचर इन 4 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। इन राशि के जातकों आर्थिक, स्वास्थ्य और करियर जैसे मामलों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान इन्हें विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि (Aries)

शुक्र का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान इन्हें धन की भारी हानि हो सकती है। शुक्र का गोचर आपके खर्चो में भी वृद्धि करेगा। करियर में भी कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है, जिससे आपका प्रमोशन भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान निवेश के मामले में और वाहन चलाते समय सावधानी बरते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके रिश्ते में तनाव ला सकता है। इसके साथ ही आपको पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। लेने-देन करने से बचें वरना आपका पैसा फंस सकता है या फिर सतर्कता के साथ करें। फालतू के खर्चे से आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें मानसिक तनाव हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo)

शुक्र का नक्षत्र गोचर आपके जीवन में कई तरह की चुनौती लेकर आएगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। इस समय कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें वरना आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें कोई आपको धोखा दे सकता है। आर्थिक मामले के लिए भी यह समय उत्तम नहीं है। 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और नींद पूरी करें। व्यापारियों के लिए यह समय फायदेमंद नहीं रहेगा, व्यापार में नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में भी अशांति और क्लेश रह सकता है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उचित नहीं होगा।