गुरुग्राम में बड़े एनकाउंटर की LIVE पिक्चर, 60 राउंड फायरिंग से आधी रात मचा 'गदर'! देखें वीडियो

हरियाणा में गुरुग्राम के पॉश इलाके में दीपक नांदल गैंग के शूटर्स के एनकाउंटर का लाइव वीडियो सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल के 4 अपराधियों को ढेर कर दिया जबकि एक अपराधी घायल है। इस एनकाउंटर में तीन पुलिस वाले भी जख्मी हुए हैं। ये एनकाउंटर बीते गुरुवार की रात करीब 9 बजे गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज 2 में हुआ, जिससे पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।

फिरौती देने से इनकार करने पर किया था किडनैप

बता दें कि पांचों बदमाश SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे विशाल बेरी के घर फायरिंग करने पहुंचे थे। दरअसल, विदेश में बैठा दीपक नांदल, विशाल बेरी से 1 करोड़ की फिरौती मांग रहा था। जब विशाल बेरी ने फिरौती देने से इनकार कर दिया तो उन्हें सुशांत लोक वाले घर पर बंधक बना लिया था और फायरिंग के लिए अपने शूटर भेज दिए।

पुलिस और शूटर्स के बीच हुई करीब 60 राउंड फायरिंग

ये शूटर काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर पहुंचे और विशाल बेरी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी लेकिन गुरुग्राम पुलिस को समय रहते इसकी भनक लग गई थी। फिर, गुरुग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपराधियों को चैलेंज किया। फिर, दीपक नांदल गैंग के बदमाशों ने भागने या सरेंडर करने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से करीब 60 राउंड फायरिंग हुई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में 5 शूटरों को गोली लगी।

मुठभेड़ में गोली लगने से 4 शूटर्स की मौत

इस गोलीबारी के बाद सभी पांचों जख्मी अपराधियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 4 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।

गैंगस्टर दीपक नांदल की 'क्राइम फाइल'

इस बीच, गैंगस्टर दीपक नांदल की क्राइम कुंडली भी सामने आई है।

  1. हरियाणावी सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला कराने का आरोप गैंगस्टर दीपक नांदल पर है।
  2. गैंगस्टर दीपक नांदल पर फाजिलपुरिया के अकाउंटेंट की हत्या मामले का आरोप लग चुका है।
  3. फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले से भी नाम जुड़ा।
  4. गुरुग्राम में MNR बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग का भी आरोप है।
  5. सूफी गायक बिस्मिल से 5 करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में भी दीपक नांदल का नाम सामने आया।