Loading...

कमरे में सेक्स टॉय-पोर्न सीडी, हनीट्रैप की साजिश

फरारी के दौरान भी विदेशी नंबर से लड़कियों से करता था चैट दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में 23 जुलाई को पहली FIR दर्ज होने के बाद ही आरोपी स्वामी चैतन्यानंद फरार हो गया था। इस फरारी के दौरान मथुरा और आगरा के बीच वो 15 से ज्यादा जगहों पर रहा। वो संत के तौर पर कुछ धार्मिक स्थलों पर भी रहा। इसके अलावा उन होटलों या लॉज में भी रहा, जहां सीसीटीवी कैमरे न लगे हों।

पुलिस में हमारे सोर्सेज के मुताबिक, फरारी के वक्त भी वो फोन से सिर्फ वाई-फाई कनेक्ट कर लड़कियों से चैट करता था। इनमें इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट्स नहीं बल्कि बाहरी लड़कियां होती थीं। उसके फोन में कई एयरहोस्टेस और लड़कियों की फोटोज भी मिली हैं। इसमें चैतन्यानंद के रूम पर आने वाली लड़कियों की फोटोज शामिल हैं। जहां वो लड़कियों को बुलाकर यौन उत्पीड़न करता था। इनमें से ज्यादातर तस्वीरें रात में खींची गई हैं और काफी आपत्तिजनक हैं।

आगरा में गिरफ्तारी से पहले आरोपी चैतन्यानंद ने अपना फोन नंबर बंद कर रखा था, लेकिन रात में लड़कियों से बात करने के लिए वो लंदन का अपना वॉट्सएप नंबर इस्तेमाल करता था। चैतन्यानंद के फोन के IP एड्रेस से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद 28 सितंबर को उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

दोस्तों को सेक्स पार्टनर दिलाता था चैतन्यानंद दिल्ली पुलिस में हमारे सोर्स के मुताबिक, चैतन्यानंद पहले लड़कियों को अपने जाल में फंसाता, फिर उन्हें अपने जानने वालों का सेक्स पार्टनर बनने का ऑफर देता। इस काम के लिए वो इंस्टीट्यूट की लड़कियों को तो टारगेट करता ही था, बाहरी लड़कियों को भी पैसे देकर फायदे के लिए इस्तेमाल करता था।

उसके निशाने पर ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियां होती थीं। पहले वो उन्हें कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करता था। फिर ब्लैकमेल कर उनसे सेक्शुअल फेवर की डिमांड करता था। ये खुलासा चैतन्यानंद की फोन की चैट डिटेल से हुआ है।

उसने दुबई के अपने एक शेख दोस्त को सेक्स पार्टनर दिलाने के लिए लड़की से ऐसे ही चैट की थी। पुलिस को चैतन्यानंद के फोन से वो चैट भी मिली है। ये रात करीब साढ़े 12 बजे की है। उसने लड़की को पहले कुछ पैसे भेजे। इसके बाद मैसेज करके पूछा कि दुबई के एक शेख को सेक्स पार्टनर की जरूरत है। क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है। इस पर लड़की ने नाराजगी जताई थी।

हनीट्रैप का भी शक, चैट में लिखा- उसे गले लगाओ, फोटो खींचो और मुझे भेजो दिल्ली पुलिस में हमारे सोर्स बताते हैं कि चैतन्यानंद न सिर्फ हॉस्टल की लड़कियों बल्कि बाहरी लड़कियों के भी संपर्क में रहता था। उसने इन लड़कियों के नंबर अलग-अलग कोडवर्ड में सेव कर रखे थे। FIR होने के बाद जब वो जगह-जगह छिप रहा था, तब उसने कई लड़कियों के नंबर डिलीट भी किए थे।

चैतन्यानंद की लड़कियों से हुई बातचीत से पुलिस को ये भी आशंका है कि वो लोगों को हनीट्रैप कराता था। उसकी एक लड़की के साथ चैट मिली है, जिसमें चैतन्यानंद ने उसे मैसेज भेजा था- ’उसके पास जाओ। उसे गले लगाओ और फोटो खींचो। फिर मुझे भेजो।’ इस बातचीत से किसी को हनीट्रैप में फंसाने की आशंका नजर आती है।

शाम को कमरे में डिस्को डांस, रात में साथ सोने के लिए बुलाता स्वामी चैतन्यानंद की चैट से पता चला है कि श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में वो सुबह पहले योगा और पूजा-पाठ करवाता था। इसके बाद सुबह 7 बजे से लड़कियों को मैसेज भेजना शुरू कर देता था। सुबह से लेकर दिन में कई बार वो लड़कियों को स्वीटी, बेबी और डॉटर डॉल कहकर बात करता था।

शाम के वक्त एक घंटे हॉस्टल की लड़कियों को जब बाहर जाने की परमिशन होती थी, उस दौरान वो कुछ लड़कियों को डांस करने के बहाने अपने कमरे में बुलाता था। उसके फोन से मिली चैट से वो एक लड़की को शाम करीब साढ़े 7 बजे कहता है कि वो डिस्को डांस कर रहा है। वो भी आकर उसे जॉइन करे। इसके बाद आधी रात में वो अश्लील चैट करता था।

महंगे गिफ्ट, विदेश ट्रिप और जॉब का लालच देकर यौन शोषण दिल्ली पुलिस में हमारे सोर्सेज का कहना है कि वो लड़कियों को कई तरीके से टारगेट करता था। जिस लड़की को पैसों की जरूरत होती थी, उसे पैसों के साथ महंगे गिफ्ट भी देता था। फॉरेन ट्रिप पर ले जाने की बात कहकर मल्टीनेशनल कंपनियों में डायरेक्ट जॉब दिलाने का भी लालच देता था। कई एयरहोस्टेस के साथ उसकी फोटो भी है। ऐसे में जो लड़की एयरहोस्टेस बनना चाहती थी, उन्हें बड़े नेताओं के रसूख के जरिए नौकरी दिलाने की बात कहकर झांसे में ले लेता था।

चैतन्यानंद का लड़कियों को टारगेट करने का दूसरा तरीका सीसीटीवी कैमरा होता था। लड़कियों के हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के लिए उसने एक एप इंस्टॉल कर रखा था। उसके जरिए लड़कियों की एक्टिविटी को रियल टाइम में देखता था। फोन पर सीसीटीवी फुटेज देखते हुए स्क्रीनशॉट भी ले लेता था।

फिर इन स्क्रीनशॉट के जरिए चैतन्यानंद लड़कियों की एक्टिविटी को लेकर कई बार उन्हें ब्लैकमेल करता और उनसे मनमाफिक काम कराता था। वो ऐसे ही लड़कियों पर दबाव बनाकर उन्हें ऋषिकेश और अल्मोड़ा टूर पर भी ले गया था।

मठ की 30 हजार करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर कब्जे की तैयारी थी स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ श्रीगेंरी शंकराचार्य पीठ ने पहली शिकायत उसके फर्जीवाड़े को लेकर की थी। 23 जुलाई को पहली FIR दर्ज हुई, जिसमें करीब 300 पेज में चैतन्यानंद के फर्जीवाड़े का जिक्र है। इस संबंध में 23 जुलाई को ही दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

इसकी पड़ताल से पता चलता है कि चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी श्रृंगेरी मठ के वसंत कुंज वाले आश्रम और अन्य कुछ जगहों पर कब्जा करने की फिराक में था। इसकी कुल कीमत करीब 30 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। असल में जहां श्री शारदा इंस्टीट्यूट है, उस श्रीसीम कैंपस में कई बिल्डिंग किराए पर भी हैं। जिनसे हर महीने करीब 60 लाख रुपए सिर्फ किराया ही आता है। वो इन पर कब्जा करने की भी फिराक में था।

मठ से चैतन्यानंद को जो पावर ऑफ अटॉर्नी मिली थी, उसी का फर्जीवाड़ा करने के लिए उसने गलत इस्तेमाल किया। उसने इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट करा लिया था। इसके लिए उसने एक एफिडेविट भी बनवाया था।

अब तक इस जांच के दौरान स्वामी चैतन्यानंद और उसके नए ट्र्स्ट के नाम पर कुल 18 बैंक खाते मिले हैं। इनमें 28 तो फिक्स डिपॉजिट हैं, जिनमें 18 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है। इन खातों को फिलहाल पुलिस ने फ्रीज करा दिया है।

आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को निशाना बनाया चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, चैतन्यानंद छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने कई बार स्टूडेंट्स को देर रात कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी।

जांच के दौरान बरामद वॉट्सएप मैसेज में सामने आया था कि चैतन्यानंद छात्राओं को 'बेबी', 'आई लव यू', 'आई अडोर यू' जैसे मैसेज भेजता था। इसके साथ ही उनके बालों और कपड़ों की भी तारीफ करता था।

पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद करती थीं। वे स्टूडेंट्स पर दबाव डालकर चैट्स डिलीट करवातीं और उन्हें चुप रहने के लिए कहती थीं। आरोपी ने EWS कोटे की छात्राओं को टारगेट किया, क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर थीं और स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं।

32 छात्राओं से पूछताछ हुई है, जिनमें से 17 ने सीधे यौन उत्पीड़न-मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। अब तक 16 स्टूडेंट्स मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा चुकी हैं।

Image Gallery