इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन जगहों पर दिन में ही छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में भी दिखाई देगा?
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026
12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यहां के लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे। यहां दिन में कुछ समय के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। वहीं उत्तरी अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। बता दें ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा।
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए विशेष सावधानी
- ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण वाले दिन गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- इसके अलावा ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों जैसे- कैंची, चाकू, सुई इत्यादि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के खिड़की दरवाजे भी बंद करने देने चाहिए जिससे सूर्य की किरणें उन तक न पहुंचे।
- सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
- इस दिन मंत्रों का जप करना भी शुभ माना जाता है।
