हर पल जपो प्रभु का नाम, यही है श्रेष्ठ भजन – पढ़ें प्रेमानंद महाराज के जीवन बदल देने वाले विचार
प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार (Premanand Ji Maharaj Quotes In Hindi)
- हर कार्य करते समय नाम जप करना श्रेष्ठ भजन है।
- अध्यात्म मार्ग में आपका एक ही सच्चा साथी है आपके गुरुदेव।
- भगवान केवल अपनेपन से ही प्राप्त होता है
- चित्त में भय आना पूर्व के पापों का फल है।
- अध्यात्म की ऊंचाई का आधार आपकी सहनशक्ति है
- प्रभु के भरोसे से बढ़कर कोई साधना नहीं।
- चतुर भक्त भगवान को चाहता है भगवान से नहीं।
- सत्संग, अध्यात्म और भगवान के बिना कहीं भी चैन नहीं मिलेगा।
- भगवान की माया से भी बढ़कर भगवान का नाम है।
- वही निश्चिंत हो सकता है जो भगवान में चित्त जोड़े हुए है।
- पाप कर्म बढ़ जाने पर भगवान का चिंतन नहीं होता।
- यदि नाम, प्रतिष्ठा और पद की चाह है तो ह्रदय अभी मलीन है।
- मन की इच्छाओं पर शासन करना है तो नाम जप करना ही होगा।
- भजन कैसे चल रहा है और कितना चल रहा है ये गुप्त रखो।
- दूसरे से अपने तुलना करने पर अहंकार बना ही रहता है।
